Monday, December 22सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

अयोध्या: 25 नवंबर भक्तों के लिए बंद रहेगा राम मंदिर-आज पहुंचेंगे सीएम योगी

अयोध्या: 25 नवंबर भक्तों के लिए बंद रहेगा राम मंदिर-आज पहुंचेंगे सीएम योगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: ध्वजारोहण समारोह (25 नवंबर) को देखते हुए रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त की जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि 25 नंवबर को राम मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा। पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण ध्वजारोहण कार्यक्रम पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा होगा। यह कार्यक्रम समारोह अत्यंत महत्वपूर्ण और अतिविशिष्ट श्रेणी के तहत होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों को परखने के लिए आज मंगलवार को अयोध्या पहुंच रहे हैं। बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी वहां 25 नवंबर के कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था को परखेंगे। ये भी पढ़ें: अयोध्या: ऐसा है राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित भव्य शिखर, देखिए! ट्रस्ट से जारी तस्वीरें.. https://samarneetinews.com/ayodhya-this-is-grand-gold-studded-peak-of-ram-mandir-see-photos/...
कानपुर में बड़ा हादसा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 3 यात्रियों की मौत-कई घायल

कानपुर में बड़ा हादसा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 3 यात्रियों की मौत-कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। डबर डेकर बस पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 1 दर्जन यात्री घायल हो गए। यह हादसा बिल्हौर के अरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से बिहार जा रही एक डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को हैलट अस्पताल पहुंचाया बताते हैं कि 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार में पलटने से बस के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 15 घायल लोगों को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां से उन्हें कानपुर हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मरने वालों की पहचान कर रही है। ये भी पढ़ें: सोनभद्र खदान हादसा: 5 हुई मरने वालों की संख्या, मलबे में मिले सगे भाइयों समेत चार और शव https://samarneetinews.com/sonbhadra-mine-ac...
फिर जेल गए आजम खान और बेटा, रामपुर जेल में बैरक नंबर-1 बना ठिकाना

फिर जेल गए आजम खान और बेटा, रामपुर जेल में बैरक नंबर-1 बना ठिकाना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लगभग 55 दिन खुली हवा में सांस लेने के बाद सपा नेता आजम खान फिर जेल गए हैं। उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम भी पिता के साथ जेल भेजे गए हैं। बताते चलें कि आजम खां 23 सितंबर को सीतापुर जेल से और अब्दुल्ला आजम 25 फरवरी को हरदोई जेल छूटे थे। दो पैन कार्ड मामले में हुई दोनों को सजा सोमवार को दो पैनकार्ड मामले में अदालत से दोनों को 7-7 साल की सजा सुनाई है। बताते चलें कि सपा नेता आजम खान रामपुर विधानसभा सीट से 10 बार विधायक रहे हैं। वह प्रदेश में 4 बार कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। 2019 में रामपुर संसदीय सीट से आजम खान लोकसभा चुनाव जीतकर संसद भी पहुंचे थे। एक बार राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं। उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी विधायक और राज्यसभा सदस्य रह चुकी हैं। ये भी पढ़ें: UP: फिर जेल जाएंगे आजम खान और बेटा अब्दुल्ला, कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा https://samarneeti...
दुखद: बांदा में छात्र की तालाब में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

दुखद: बांदा में छात्र की तालाब में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में रहने वाले एक छात्र की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि खेलते समय छात्र का रपटे से पैर फिसल गया। इस कारण वह गहरे पानी में चला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। खेलते समय रपटे से पैर फिसला.. जानकारी के अनुसार, अरबई के जयपाल गुप्ता अपने परिवार के साथ शहर के कालका चौराहे के पास रहते हैं। बताते हैं कि उनके 12 वर्षीय बेटे हर्ष पास के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ते थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह माता-पिता के साथ गांव गए थे। ये भी पढ़ें: बांदा: प्लेटफार्म पर छूटे लड्डू गोपाल-अगले दिन थाने में मिले वहां खेत के पास तालाब के रपटे पर खेलते समय हर्ष का पैर फिसल गया। वह तालाब में डूब गए। करीब 3 घंटे बाद परिजनों को तालाब से बालक का शव मिला। मृतक दो भाईयों बड़े ...
बांदा में अलग तरह का परंपरागत रैंप वाॅक-प्रतिभागियों का सम्मान  

बांदा में अलग तरह का परंपरागत रैंप वाॅक-प्रतिभागियों का सम्मान  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: महिला हार्पर क्लब ओल्ड द्वारा नई सोच के साथ आधुनिक भारत में परंपरागत परिवेश से सुसज्जित रैंप वॉक का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा आयोजित इस रैंप वाक का नाम 'दा लैगेसी रैंप वॉक' परंपरा एक परिधान-एक सम्मान रखा गया। इसमें प्रतिभाग करने वाली महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में अपने आप को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं सरिता द्विवेदी प्रतियोगिता को दो भागों में बांटा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता द्विवेदी रहीं। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाजसेवी श्रीमती शबाना रफीक विशिष्ट अतिथि रहीं। क्लब की उपाध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। क्लब की ओर से नूपुर चौहान, सुनीता पटेल, निशा गुप्ता, सुधा सिंह, उमा गर्ग, गीता सेठ, नेहा अग्रवाल, नूतन गुप्ता, ज्योति ओमर, नीता ...
UP: फिर जेल जाएंगे आजम खान और बेटा अब्दुल्ला, कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा

UP: फिर जेल जाएंगे आजम खान और बेटा अब्दुल्ला, कोर्ट ने सुनाई 7-7 साल की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लगभग दो महीने पहले सीतापुर जेल से छूटे आजम खान की परेशानी फिर बढ़ती नजर आ रही है। रामपुर कोर्ट ने सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड केस में सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी करार दिया। फिर जेल जाएंगे आजम और उनके बेटे साथ ही दोनों को हिरासत में ले लिया गया। कहा जा रहा है कि आजम और उनके बेटे फिर जेल जाएंगे। सुनवाई के दौरान वादी भाजपा विधायक आकाश सक्सेना भी अदालत में थे। ये भी पढ़ें: सोनभद्र खदान हादसा: 5 हुई मरने वालों की संख्या, मलबे में मिले सगे भाइयों समेत चार और शव  कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। दूसरी ओर भाजपा और सपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोर्ट परिसर के बाहर मौजूद रहे। बताते चलें कि अभी दो माह पहले ही आजम सीतापुर जेल से रिहा हुए थे। ये भी पढ़ें: अच्छी खबर: हार्...
BIG NEWS: शेख हसीना को फांसी की सजा, बांग्लादेश की कोर्ट का फैसला

BIG NEWS: शेख हसीना को फांसी की सजा, बांग्लादेश की कोर्ट का फैसला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई है। अदालत ने शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी ठहराया है। बांग्लादेश की कोर्ट ने सुनाया फैसला बताते हैं कि बांग्लादेश टेलीविजन पर कोर्ट के इस फैसले का सीधा प्रसारण किया गया है। बताते चलें कि सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान बांग्लादेश में हिंसक घटनाएं हुई थीं। ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में तख्तापलट, भारत पहुंचीं शेख हसीना, NSA डोभाल ने किया स्वागत आंदोलन की वजह से शेख हसीना को सत्ता छोड़नी पड़ी थी। अगस्त 2024 में उन्हें देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी। शेख हसीना इस समय भारत में किसी अज्ञात स्थान पर सुरक्षित रह रही हैं। ये भी पढ़ें: गर्मजोशी : सोनिया गांधी और PM शेख हसीना की मुलाकात, राहुल-प्रियंका भी.. https://samarneetinews.com/coup-in-bangladesh-sheikh-hasina-in-ind...
सोनभद्र खदान हादसा: 5 हुई मरने वालों की संख्या, मलबे में मिले सगे भाइयों समेत चार और शव

सोनभद्र खदान हादसा: 5 हुई मरने वालों की संख्या, मलबे में मिले सगे भाइयों समेत चार और शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सोनभद्र के ओबरा के बिल्ली मारकुण्डी में पत्थर खदान में चट्टान धंसने से हादसे में मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। बचाव कार्य के दौरान मलबे के नीचे दबे चार और शव मिले हैं। इनमें दो शव सगे भाइयों के हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम बीते 40 घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। अधिकारियों को मलबे में अभी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका हालांकि, अभी बचाव टीम को कुछ अन्य लोगों के भी दबे होने की आशंका है। जिन मजदूरों के शव निकाले गए हैं उनमें उनमें पनारी गांव के इंद्रजीत यादव (32), उनके भाई संतोष यादव (30), कोन के कचनरवा निवासी रविंद्र उर्फ नानक शामिल हैं। मामले में FIR तो दर्ज हुई, मगर अबतक पुलिस के हाथ खाली वहीं अमरेनिया निवासी राजू गोंड का शव रविवार को ही बरामद कर लिया गया था। अन्य शव पहले बरामद किए गए थे। बताते चलें कि इस मामले में मेसर्स श्री कृष्णा मा...
बांदा: बसपा नेता जयराम सिंह के चाचा रघुवर सिंह का निधन, शोक की लहर

बांदा: बसपा नेता जयराम सिंह के चाचा रघुवर सिंह का निधन, शोक की लहर

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के वरिष्ठ बसपा नेता एवं जिपं सदस्य सीता सिंह के पति जयराम सिंह के चाचा रघुवर सिंह का रविवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। बीते कुछ दिनों से सांस की बीमारी से परेशान थे। वह तिंदवारी क्षेत्र के बेहद सम्मानित किसानों में एक थे। क्षेत्र में हमेशा उन्होंने लोक कल्याण के कार्यों में सहयोग दिया। लखनऊ में चल रहा था इलाज बताते हैं कि कुछ दिनों से उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। वहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को शाम को बांदा के आवास विकास स्थित ग्राम बछेउरा ले जाया गया। तिंदवारी क्षेत्र में शोक की लहर वहां शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। आज सोमवार को पैतृक ग्राम बछेउरा में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनके निधन पर पूरे तिंदवारी क्षेत्र के लोगों में शोक है। ये भी पढ़ें: UP: मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी में आज से भीषण ठंड की शु...
UP: स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान

UP: स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर विवादित बयान दिया है। बुंदेलखंड के बांदा जिले में स्वामी प्रसाद ने एक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी की। कहा कि क्या किसी दूसरे धर्म में 4 या 20 हाथ वाले देवता होते हैं? मौर्य ने इसे पाखंड बताया। कहा कि अन्य धर्मों में ऐसी प्रथाएं नहीं हैं। धीरेंद्र शास्त्री पर भी बोला बड़ा हमला पूर्व मंत्री मौर्य ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर भी हमला बोला। कहा कि देश को बांटने वाले को सरकार सुरक्षा दे रही है। मौर्य ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग कर धीरेंद्र शास्त्री ने देशद्रोह का काम किया है। उसे जेल में होना चाहिए। ये भी पढ़ें: यूपी में कोई सुरक्षित नहीं…अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री गायत्री पर जेल में हमले पर दिया बयान मगर उसे भाजपा का आशीर्वाद मिला हुआ है। मौर्य ने कहा कि भजपा संविधान ही नहीं, लोकतं...