Monday, October 5सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

बांदा में गरजा बुल्डोजर, मासूम से रेप के आरोपी का ढहाया गया घर

बांदा में गरजा बुल्डोजर, मासूम से रेप के आरोपी का ढहाया गया घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में 3 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाले के घर पर बुल्डोजर चला है। पुलिस और प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। बीती 3 जून को चिल्ला के एक गांव की मासूम बच्ची का अपहरण कर गांव के युवक ने बंधक बना लिया था। आरोपी ने कर दी थी दरिंदगी की हद पार बाद में उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को जंगल में ले जाकर फेंक दिया था। घटना के लगभग 90 दिन बाद उप जिला मजिस्ट्रेट पैलानी के आदेश पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आरोपी के घर को ढहा दिया गया। आरोपी का नाम सुनील निषाद है। ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा में हादसा, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष की मौत-परिवार में मचा कोहराम  https://samarneetinews.com/mahoba-mahobas-excise-officer-suspended-video-went-viral/ https://samarneetinews.com/former-president-of-banda-bar-association-dies-in...
Mahoba: महोबा के आबकारी अधिकारी निलंबित, Video हुआ था वायरल..

Mahoba: महोबा के आबकारी अधिकारी निलंबित, Video हुआ था वायरल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा: शासन ने महोबा के जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा को निलंबित कर दिया है। कुछ दिन पहले आबकारी अधिकारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद मामले की जांच हुई थी। जांच में वह प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। रिश्वत लेते हुआ था वीडियो वायरल बताते चलें कि बीती अगस्त में महोबा के जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद वर्मा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था। मामले में जिलाधिकारी गजल बारद्वाज ने एसडीएम से जांच कराई थी। जांच में जिला आबकारी अधिकारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। इसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई की खबर से आबकारी विभाग में हड़़कंप मच गया है। ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा में हादसा, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष की मौत-परिवार में मचा कोहराम  https://samarneetinews.com/former-president-of-banda-bar-association-dies-in-an-accident-up...
लखनऊ: योगी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन, ये होंगे फायदे..

लखनऊ: योगी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन, ये होंगे फायदे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: योगी सरकारी ने आज बड़ा फैसला किया है। आउटसोर्सिंग सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई। इसमें कुल 15 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। इसमें कम्पनीज एक्ट-2013 के सेक्शन-8 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम लिमिटेड के गठन को मंजूरी मिलना भी शामिल रहा। क्यों जरूरी था निगम का गठन प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न विभागों और संस्थाओं में लंबे समय से आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग काम कर रहे हैं। मगर शिकायतें मिल रही हैं कि उन्हें सरकार द्वारा स्वीकृत मानदेय का पूरा भुगतान नहीं मिलता। साथ ही  ईपीएफ, ईएसआई जैसी अनिवार्य सुविधाएं का नियमित अंशदान...
दुखद: बांदा में हादसा, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष की मौत-परिवार में मचा कोहराम

दुखद: बांदा में हादसा, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष की मौत-परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार कमिश्नरी अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर के बंगालीपुरवा में है घर बताया जाता है कि शहर के बंगालीपुरवा में रहने वाले सुंदर सिंह (65) कमिश्नरी अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष थे। आज सुबह बाइक से अपने पैतृक गांव लामा जा रहे थे। इसी बीच महोखर के पास बुदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर परिवार के लोग उठाकर मेडिकल कालेज ले गए। अधिवक्ताओं में शोक की लहर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि हादसे के बाद का...
बाराबंकी: हंगामा-लाठीचार्ज-कार्रवाई..ABVP कार्यकर्ताओं व LLB छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, CO-कोतवाल हटे

बाराबंकी: हंगामा-लाठीचार्ज-कार्रवाई..ABVP कार्यकर्ताओं व LLB छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, CO-कोतवाल हटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बाराबंकी के गदिया के श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता संचालित पाठ्यक्रमों के विरोध में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। बात बढ़ गई और छात्रों ने चौकी पर पथराव किया। पुलिस छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। कई छात्र घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी घटना पर काफी नाराज हैं। सीओ, कोतवाल और चौकी इंचार्ज को हटा दिया गया है। सीएम योगी ने तलब की रिपोर्ट-यह है पूरा मामला जांच आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार को सौंपी गई है। मंडलायुक्त अयोध्या को रामस्वरूप विवि की डिग्री की वैधता की जांच के आदेश दिए गए हैं। बताते हैं कि बात उस समय बिगड़ी जब सोमवार दोपहर में छात्रों ने कॉलेज का गेट बंद करने का प्रयास किया। इसके बाद संस्थान प्रबंधन के लोगों से उनका टकराव ...
Mainpuri: इंस्टा पर दोस्ती-फिल्टर का धोखा-52 की रानी की 25 के प्रेमी ने ली जान

Mainpuri: इंस्टा पर दोस्ती-फिल्टर का धोखा-52 की रानी की 25 के प्रेमी ने ली जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में बीती 11 अगस्त को मिले शव का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, यह शव फर्रुखाबाद के जिठौली गांव की 52 साल की रानी का था। रानी हत्या उसी के आधी उम्र के प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंट कर की थी। पुलिस ने वजह से खुलासा करते हुए आधी उम्र के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बीच फिल्टर फोटोज भी इस घटनाक्रम का कारण बनीं। ऐसे हुई दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती जानकारी के अनुसार, मैनपुरी एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि 11 अगस्त सुबह खरपरी रजबहा के पास महिला का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान रानी के रूप में हुई। छानबीन में पुलिस ने थाना एलाऊ के किशोरपुर गांव के अरुण राजपूत (25) को गिरफ्तार किया। सख्ती से पूछताछ में युवक ने महिला की हत्या की बात कबूल की। उसने बताया कि महिला फर्रुखाबाद के गांव जिठौली की रानी देवी (52) ह...
बांदा में दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने 3 आरोपियों को पकड़कर धुना

बांदा में दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने 3 आरोपियों को पकड़कर धुना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़की का काॅलेज से लौटते समय दिनदहाड़े अपहरण का प्रयास हुआ। कुछ युवक उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर ऑटो में उठाकर ले जाने लगे। समय पर गांव के लोगों ने दौड़ाकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। तीनों की धुनाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। छात्रा और पिटाई से घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों पर मुकदमा-कार्रवाई जानकारी के अनुसार, पूरा मामला गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। वहां रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा अपने भाई के साथ क्षेत्र के कॉलेज से साइकिल से छुट्टी होने पर घर लौट रही थी। घर के पास ही वह हैंडपंप पर हाथ-पैर धोने लगी। बताते हैं कि तभी तीन अज्ञात युवकों ने वहां आकर छात्रा के मुंह में कपड़ा लगाकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। ऑटो में डालकर ...
यूपी में 13 PCS अफसरों के तबादले, लखनऊ-महोबा-मेरठ और झांसी में बदलाव 

यूपी में 13 PCS अफसरों के तबादले, लखनऊ-महोबा-मेरठ और झांसी में बदलाव 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, महोबा, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। IPS अधिकारियों के बाद आज सरकार ने 13 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक राजकुमार मित्तल को एडीएम (नगर ट्रांसगोमती) लखनऊ बना दिया गया है। वहीं राम प्रकाश एडीएम (वित्त) महोबा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी तबादला सूची   ये भी पढ़ें: UP: 3 जिलों के SP समेत 8 IPS के तबादले- हटाए गए कानपुर देहात और शामली SP https://samarneetinews.com/up-8-ips-officers-including-sp-of-3-districts-transferred-kanpurrural-sp-removed/...
Banda: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-बांदा को बनाएंगे नंबर-1, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी रहे मौजूद

Banda: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-बांदा को बनाएंगे नंबर-1, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी रहे मौजूद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक हेलीकाॅप्टर से आज बांदा पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सदर विधायक और पार्टी नेताओं ने किया स्वागत इससे पहले हेलीपैड पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी का भव्य स्वागत किया। मंत्री रामकेश निषाद और भाजपा के स्थानीय नेता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि बांदा-बुंदेलखंड उनकी प्राथमिकता में है। मेडिकल कालेज में समीक्षा-स्वास्थ्य अधिकारियों के कसे पेंच डाॅक्टरों की कमियों को पूरा करने के लिए जिलाधिकारियों को अधिकार दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों से साफ कह दिया गया है कि कोई भी मरीज अस्पतालों या मेडिकल काले...
Banda: आकाशवाणी के सजल रेंडर सेवानिवृत, विदाई समारोह

Banda: आकाशवाणी के सजल रेंडर सेवानिवृत, विदाई समारोह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: इंदिरा नगर स्थित आकाशवाणी कार्यालय में कार्यरत सजल रेंडर सेवानिवृत्त हो गए। उनका विदाई समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला मुख्य अतिथि रहे। सहयोगियों ने उपहार भेंट कर उन्हें विदाई दी। विभिन्न केंद्रों से आए अधिकारियों ने भी शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह एक रिसोर्ट में हुआ। शुरुआत वेद मंत्रों के उच्चारण से की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जयराम सिंह उप निदेशक (प्रयागराज) रहे। इस अवसर पर प्रवीण कुमार, एसके गुप्ता, पीके वर्मा, अजय शंकर त्रिपाठी वीपीएन वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डाॅ. श्रीमती उषा वर्मा, डाॅ. एसपी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन पंकज बिंद्रा राजेश कुमार लाल ने किया। ये भी पढ़ें: बांदा गणेश महोत्सव में “रामायणम” कथक नृत्य नाटिका ने सबका मनमोह लिया  https://samarneetinews.com/ramayanaamkathak-dance-dr...