

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष के सीए बेटे ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली से उड़ा लिया। घटना के समय परिवार के लोग घर पर नहीं थे। परिजनों को घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की वजह सामने नहीं आ सकी है।
मेरठ से दवाई लेकर लौटे परिजन, तब हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार, अमरोहा के आवास विकास प्रथम में रहने वाले बसपा नेता राम अवतार सिंह के बेटे अश्वनी (21) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। परिवार के लोग बीती रात मेरठ से दवाई लेकर लौटे। इसके बाद उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
पुलिस ने मोबाइल, लैपटाॅप और रिवाल्वर किा जब्त
सीओ शक्ति सिंह व प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही फारेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके से रिवाल्वर, मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त किए हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, नीरा रावत को UP-112 का अतिरिक्त प्रभार
आवास विकास प्रथम में रहने वाले बसपा नेता राम अवतार सिंह मूलरूप से नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के के नया गांव खंडसाल कलां के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में बसपा के मुरादाबाद मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी हैं।
वजह नहीं आ सकी है सामने, जांच में जुटी पुलिस
उनकी बेटी शिवानी और बेटा अश्वनी दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते हैं। अश्वनी का इस साल फाइनल ईयर था। फिलहाल दोनों भाई-बहन अपने घर आए हुए थे। बताते हैं कि पति-पत्नी की काफी समय से तबीयत ठीक नहीं रहती। सोमवार रात लगभग सवा 10 बजे दवाई लेकर ये लोग लौटे थे। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें: अब सपा नेता का अश्लील वीडियो आया सामने… महिला संग अश्लीलता करते दिखे..गिरफ्तार
ये भी पढ़ें: अयोध्या: ऐसा है राम मंदिर का स्वर्ण जड़ित भव्य शिखर, देखिए! ट्रस्ट से जारी तस्वीरें..
अब सपा नेता का अश्लील वीडियो आया सामने… महिला संग अश्लीलता करते दिखे..गिरफ्तार