समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम ने थोड़ी सी करवट ली है। आज प्रदेश के कई जिलों में धूल भरी आंधी चली और बारिश भी हुई। इस कारण तापमान में गिरावट थोड़ी हुई। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार आज भी प्रदेश के कई इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। अचानक बदले मौसम से लोग परेशान हुए। कई जगहों पर पेड़ गिरे। हालांकि, तपती गर्मी में लोगों को तापमान गिरने से थोड़ी राहत भी मिली।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने कहा..
मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त पुरवा हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूर्वी यूपी में रविवार तक तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें : दर्दनाक : झांसी-कानपुर हाइवे पर कार में जिंदा जले दूल्हे समेत चार लोग
वहीं पश्चिमी यूपी में सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। यानी बारिश की पूरी संभावना है।
इन जिलों में तेज हवा का अलर्ट..
मौसम विभाग ने यूपी के लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या और आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, अम्बेडकर नगर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा व आसपास रविवार को तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
वेस्ट यूपी में यहां बारिश की संभावना..
वहीं पश्चिमी यूपी के अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और औरैया में बारिश की संभावना है। इसी तरह रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास गरज के साथ बारिश की संभावना है। बिजली गिरने की भी आशंका है।
ये भी पढ़ें : UP : सीतापुर में पांच की हत्या, हत्यारे ने खुद को भी गोली से उड़ाया