Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

संघ पर अखिलेश यादव का तंज, कमजोर BJP को संभालने निकले RSS को PDA देगा करारा जवाब

Akhilesh Yadav made this appeal

मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद यूपी में होने वाले उप चुनाव में संघ के भी सक्रिय होने की खबरों पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा तंज कसा है। सपा मुखिया ने बिना नाम लिए कहा है कि अब भाजपा के ‘संगी-साथी’ कह रहे हैं कि वो बूथ पर जाकर व्यवस्था संभालेंगे। कहा कि इसका मतलब साफ है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक पराजय से भाजपा का कार्यकर्ता हताश होकर बूथ छोड़ भाग चुका है। कुल मिलाकर अखिलेश यादव ने कहा है कि कमजोर बीजेपी को संभालने निकले आरएसएस को पीडीए करारा जवाब देगा।

अखिलेश ने सरकार, संघ और बीजेपी संगठन की बैठक पर निशाना

दरअसल, अखिलेश यादव का सीधा इशारा दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा संगठन और आरएसएस के बीच चुनावी तैयारियों को लेकर हुई बैठक को लेकर था। एक्स (X) पर सपा मुखिया ने लिखा है कि हार के बाद भाजपा के गुटों ने आपस में एक-दूसरे का भरोसा खो दिया है।

कहा, दूसरों को बांटने की राजनीति करने वाले अब खुद बंट गए

इसका एक और पहलू यह है कि भाजपा का ‘संगी-साथी’ वाला पक्ष ये दिखाना चाहता है कि हार का कारण वो नहीं थे, बल्कि वो तो अब भी शक्तिशाली हैं। उल्टा कमजोर तो भाजपा हो गई है। अखिलेश यादव ने लिखा है कि बांटने की राजनीति करने वाले खुद बंट चुके हैं। इतना ही नहीं आरएसएस विपक्ष के पीडीए के जवाब में हिंदुत्व कार्ड खेलने की तैयारी पर भी सपा मुखिया ने बड़ा तंज कसा। अखिलेश ने कहा कि समाज का 90 प्रतिशत पीडीए अब जाग उठा है। कहा कि भाजपा अपनी चाणक्य नीति के तहत जिन ‘पन्ना प्रमुखों’ की बात किया करती है, क्या वो इतिहास बन चुके हैं।

यूपी उपचुनाव : संघ संभालेगा भाजपा की मदद के लिए मोर्चा, इन 5 बातों पर फोकस-यही चुनौतियां..

ये भी पढ़ें : यूपी उपचुनाव : संघ संभालेगा भाजपा की मदद के लिए मोर्चा, इन 5 बातों पर फोकस-यही चुनौतियां..