समरनीति न्यूज, लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज बयान जारी कर सरकार पर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिनकी मंशा अमन-चैन बिगाड़ना है, उनका मकसद विकास नहीं हो सकता है। भाजपा की सोच विकास विरोधी है। भाजपा समाज को आपस में लड़ाकर सामाजिक सद्भाव को खराब कर रही है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा प्रदेश को दंगों और झगड़ों की आग में झोंक रही है।
कहा, संविधान की शपथ के बाद भेदभावपूर्ण कार्य
सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि देश और प्रदेश में 10 वर्षों से सत्ता पर काबिज भाजपा ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। बढ़ते जनाक्रोश से घबराई भाजपा संविधान और लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रही है। सत्ता के शीर्ष पदों पर
Ayodhya : सीएम योगी बोले, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, लेकिन सबके मुंह सिले..
बैठे लोग अराजक तत्वों को बढ़ावा दे रहे हैं। संविधान की शपथ लेने के बाद भी भेदभाव पूर्ण और द्वेषभावना से कार्य कर रहे हैं। अपनी कुर्सी को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश और देश की जनता को धोखा दे रहे हैं।
कहा, प्रदेश में विकास कार्य ठप्प
किसानों को खाद और बीज नहीं मिल रहा है। यह भी कहा है कि गन्ना किसानों को सही कीमत नहीं मिल रही है। धान खरीद की व्यवस्था नहीं है।
किसान, नौजवान, गरीब मध्यम वर्ग समस्याओं में उलझा है। भाजपा सरकार समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए हर दिन नए-नए साजिश और षड्यंत्र कर रही है। सपा मुखिया ने कहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को हराकर उसके षड्यंत्रों का करारा जवाब देगी।
ये भी पढ़ें: चित्रकूट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले, कांग्रेस-सपा का न कोई सिद्धांत-न संविधान