
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : सपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बांदा पहुंचे। यहां भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही बसपा को भी निशाने पर लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के हुए चार चरणों में भाजपा चारों खाने चित हो चुकी है। बीजेपी बुरी तरह से रो रही है। उसके आंसुओं की नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।
बोले, भाजपा-बसपा में समझौता हो चुका
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की वैक्सीन से आज लोगों की जान को खतरा है। वहीं दूसरी ओर भाजपा की सरकार से बाबा साहेब के अंबेडकर के संविधान को खतरा है। इसलिए भाजपा के बी टीम बसपा को कतई वोट न दें।
ये भी पढ़ें : बांदा में मायावती, PMModi पर कसा यह तंज..
अखिलेश ने कहा कि भाजपा और बसपा में भीतर ही भीतर समझौता हो चुका है। इसलिए बसपा को वोट देकर दलित समाज वोट खराब न करे। कहा कि भाजपा ने हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत करोड़ों रुपए जेब में डाल लिया।
हर घर जल पहुंचाने की बजाय जेबें भरीं
बुंदेलखंड में लोगों के घरों में अबतक जल नहीं पहुंचा पाई है। अखिलेश ने सपा प्रत्याशी को भारी मतो से विजयी बनाने की अपील की। कहा कि भाजपा के लोग सबसे ज्यादा खनन में लूट मचा रहे हैं।
कहा, भाजपा के लोग खनन में लूट मचा रहे
जनता से सवाल करते हुए कहा कि अखिलेश ने पूछा कि बताओ खनन माफिया से भाजपा के लोग मिले हैं या नहीं। कहा कि भाजपा सरकार दलित और पिछड़ों का आरक्षण खत्म करना चाहती है। इसीलिए सरकार जानबूझकर नौकरियां निकालती है और फिर पेपर लीक करा देती है। ऐसा इसलिए ताकि नौकरी न देनी पड़ी। वरना आरक्षण देना पड़ेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : ये हैं बांदा CBSE टाॅपर, डाॅक्टर दंपती की बेटी समेत..