Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में नहीं थम रहे हादसे, पति-पत्नी समेत चार और लोगों की गई जान  

accident news
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। बीते 24 घंटे में अलग-अलग जगहों पर पति-पत्नी समेत चार लोगों की हादसे में जान चली गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

साली की शादी के लिए खरीददारी करने निकले थे दंपती

जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के सौता गांव के सुनील (25) पुत्र हीरालाल सोमवार को अपनी 22 वर्षीय पत्नी प्रियंका के साथ खुहरंड कपड़ों की खरीददारी करने आए थे। शाम को दोनों बाइक से खरीददारी करके बाइक से घर लौट रहे थे। तभी शिवहद गांव के पास सामने से आ रही बुलेरो ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घाल हो गए।

भागने की कोशिश कर रहे बोलेरो चालक को पुलिस ने पकड़ा

बुलेरो चालक को पुलिस ने लोगों की मदद से पकड़ लिया। घायल पति-पत्नी को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतक के बड़े भाई सुशील का कहना है कि सुनील सूरत में काम करते थे। डेढ़ माह पहले ही बांदा आए थे। दो साल पहले ही

Banda: चाचा की बारात जाने से चंद मिनट पहले भतीजी ने दी जान

उनकी शादी हुई थी। बताया कि उनकी साली की 28 मई को शादी है। उसी की तैयारी में सब लोग लगे हैं। आज अचानक हादसे से परिवारों में मातम पसर गया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई दूसरी दुर्घटना-युवक की मौत

उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के डा़डी पुरवा के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के बलराम कोटार्य (35) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: बांदा सेंट मैरी स्कूल में समर कैंप-बच्चों ने मस्ती-मस्ती में सीखा योग

बताते हैं कि वह अपनी ससुराल बड़ोखरखुर्द से वापस घर लौट रहे थे। घायल हालत में उनका कानपुर में इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

चित्रकूट में ससुराल से लौट रहे व्यक्ति की बाइक पेड़ से टकराई

इसी तरह जिले के मर्का थाना क्षेत्र के कुरेहापुरवा के रामखिलावन (40) शाम को बाइक से चित्रकूट से लौट रहे थे। बताते हैं कि परसौली गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

चालबाज पत्नी, भतीजे से अफेयर…पति की हत्या कर पड़ोसी को भिजवा दिया जेल