Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में हादसा, बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Banda accident news latest

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में हुए एक सड़क हादसे में आज एक महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बाइक चालक को भीड़ ने पकड़ा

जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अहार गांव की कौशलपति (61) रविवार दोपहर पैदल खेत जा रहीं थीं। इसी बीच एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें : बांदा शहर : ‘हम पुलिस हैं’, बोलकर रिटायर अधिकारी से सोने की अंगूठी-चेन ले भागे बदमाश

टक्कर इतनी तेज थी कि कौशलपति उछलकर दूर गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि मृतका परिवार में एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा में मासूम ने पिता को बचाने को लगाई जान की बाजी, मगर अफसोस..