Wednesday, November 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर में दुकान पर बैठे युवक को चाकू मारा-एक गिरफ्तार

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

young man sitting at shop was stabbed- one arrested in Banda city

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में एक दुकान पर बैठे युवक को कुछ लोगों ने चाकू मार दिया। इसके बाद लोगों के शोर मचाने पर भाग निकले। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दिन में विवाद-शाम को घटना

जानकारी के अनुसार, शहर के छिपटहरी के फैसल (19) अपने अन्य साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच अयान नाम के युवक से उसका विवाद हो गया। किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। शाम को फैसल कोतवाली के पास दुकान पर बैठा था। तभी अयान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसे चाकू मार दिया।

ये भी पढ़ें: नेपाल में भूकंप, यूपी के इन शहरों में भी झटके..

इसके बाद फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज के आधार पर एक हमलावर को पहचानते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह का कहना है कि एक आरोपी अयान को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे की तलाश जारी है।

महोबा: महिला सिपाही की हादसे में मौत, डंफर ने मारी कार में टक्कर