
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर से एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक दो बच्चों की मां ने प्रेमी से शादी कर ली। बच्चे बिलखते रहे और मां अपने प्रेमी के साथ शादी कर चली गई। यह शादी खुद महिला के पति ने ही कराई। उसने महिला से कहा कि बच्चों को वह खुद संभाल लेगा। इससे पहले महिला अपने प्रेमी युवक के साथ घर से भाग गई थी। फिर करीब एक सप्ताह बाद लौटी तब पति ने शादी कराने का फैसला लिया। यह घटनाक्रम गांव ही नहीं, पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
पति बोला-बच्चे मैं संभाल लूंगा..
जानकारी के अनुसार, धनघटा क्षेत्र के एक गांव में महिला की शादी एक व्यक्ति से 2017 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हुए। एक सात साल का है। दूसरा दो साल का है। इसी बीच महिला के गांव के ही एक युवक से संबंध हो गए।
ये भी पढ़ें: UP : हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल, पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने पहुंचा-खुद उलझा, सस्पैंड
महिला का पति मजदूरी करता है। अक्सर गांव से बाहर रहता था। गांव के लोगों का कहना है कि 1 साल पहले महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। संबंध बढ़ते चले गए।
पत्नी भी प्रेमी संग जाने पर अड़ी..
दोनों छिप-छिपकर मिलने लगे और हर तरह से एक हो गए। महिला लगभग एक सप्ताह पहले प्रेमी के साथ भाग गई। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की। सोमवार सुबह महिला अपने प्रेमी के साथ घर लौटी। वह प्रेमी से शादी की बात करने लगी। प्रेमी ने भी उससे शादी करने को कहा।
बच्चे मां की शादी देख बिलखते रहे
गांव के लोगों ने दोनों को काफी समझाया, मगर वे लोग नहीं माने। बाद में परिवार के लोगों ने महिला और उसके प्रेमी की गांव के मंदिर में शादी करा दी। दोनों ने एक दूसरे के गले में माला डाल दी। मां को बिछड़ते देख दोनों बच्चे बिलखते रहे। मगर महिला पर कोई फर्क नहीं दिखाई दिया। पति भी मौजूद रहा। बताते हैं कि पति ने अपनी मर्जी से पत्नी की उसके प्रेमी से शादी कराई है।
ये भी पढ़ें: प्यार की अनोखी दास्तांः दुनिया की नजर में मां बनकर वो घर में पत्नी का रिश्ता निभाती रही..
प्यार की अनोखी दास्तांः दुनिया की नजर में मां बनकर वो घर में पत्नी का रिश्ता निभाती रही..
