मनोज सिंह शुमाली, बांदा: योगी सरकार के जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज धर्म नगर चित्रकूट पहुंचे। जहां वह पूरी तरह से धर्म-कर्म के कार्यों में लीन नजर आए। उन्होंने भगवान कामतानाथ जी के दर्शन के साथ ही तपोभूमि धारकुंडी पहुंचकर पूजन भी किया। इसके बाद कर्वी विकास भवन पहुंचे। वहां लघु सिंचाई की कई योजनाओं का लोकार्पण किया। वहीं विपक्ष को आड़े हाथ भी लिया।
कामतानाथ जी के दर्शन और धारकुंडी में हवन
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सतना (मध्य प्रदेश) में स्वामी सच्चिदानंद महाराज (धारकुंडी महाराज) की तपोभूमि धारकुण्डी पहुंचकर उनके दर्शन किए। अखंड धूनी पर हवन भी किया। इसके बाद विकास भवन परिसर (कर्वी) में कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
बरुआ बांध समेत कई योजनाओं का लोकार्पण
इनमें लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित तालाब और बरुआ बांध रेस्टोरेशन की परियोजना के अलावा बारागढ़ निरीक्षण भवन के जीर्णोद्वार की परियोजना शामिल रहीं। इस अवसर पर मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि
ये भी पढ़ें: लखनऊ: मुख्यमंत्री आवास के पास महिला ने बेटियों संग आत्मदाह का किया प्रयास
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। गरीबों को इनका बड़ा लाभ मिल रहा है। कहा कि सपा के समय में इस क्षेत्र में, न तो बिजली आती थी और न ही पानी की सुविधा थी। लोग बुरी तरह से परेशान थे।
बांदा BJP अध्यक्ष कौन? मंत्री-विधायकों के क्षेत्र में बुरी हार हारती भाजपा के लिए बड़ा सवाल!