Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

UP: सेक्स रैकेट में फंसी किशोरी होटल की बालकनी से कूदी, दोनों पैर फ्रैक्चर, पुलिस ने..

UP : Girl student held hostage in hotels and gang raped in Agra
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: आगरा में सेक्स रैकेट में फंसी होटल राधा-कृष्ण में ठहरी असम की एक किशोरी बालकनी से कूद गई। लोगों ने उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाया। लड़की के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। लड़की गोवाहटी की है और उसने साथ ठहरी महिला और युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि वह अपनी इज्जत बचाने के लिए बालकनी से कूद गई। बताते हैं कि लड़की महिला की बातों में आकर सेक्स रैकेट में फंस गई थी।

गोवाहाटी में घर, नाराज होकर निकली

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे एक महिला और युवक एक किशोर उम्र की लड़की के साथ होटल पहुंचे। युवक लोकेश ने हाथरस का रहने वाला बताते हुए आईडी

ये भी पढ़ें: UP : कार में सेक्स रैकेट, एक युवती के साथ 6 युवक आपत्तिजनक हाल में मिले, पुलिस भी हैरान

देकर कमरा किराये पर लिया। तीनों रात में कमरे में ही रुके। बुधवार सुबह किशोरी कमरे से बालकनी में पहुंची। फिर उसने होटल के बराबर में बने मकान की छत पर छलांग लगा दी। उसकी चीख-पुकार सुनकर

पीड़ित लड़की के परिजनों को सूचना

लोग वहां पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी कुछ ही देर में पहुंच गई। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसने पुलिस को बताया कि वह गुवाहाटी की रहने वाली है और उसके पिता मजदूरी करते हैं। माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर चली आई। गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर उसे एक महिला मिली। महिला उसे बहला-फुसलाकर यह कहते

आरोपी युवक-महिला की तलाश

हुए साथ ले आई कि उसकी नौकरी लगवा देगी। वह महिला के साथ ट्रेन में बैठ गई। दोनों टूंडला रेलवे स्टेशन पर उतर गए। वहां महिला का परिचित युवक पहले से मौजूद था। फिर युवक और महिला उसे लेकर होटल पहुंचे।

लड़की ने पुलिस को बताया यह

किशोरी ने पुलिस को बताया कि रात में युवक उसके साथ गंदा काम करना चाहता था। महिला भी युवक का साथ दे रही थी। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार का कहना है कि किशोरी के स्वजन को सूचित किया गया है। होटल फुटेज और युवक की आईडी के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: मुंबईः 5 स्टार होटल में सेक्स रैकेट चलातीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॅाडल अरेस्ट