
समरनीति न्यूज, डेस्क: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाई गई है। हालांकि, वह इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं। बताते हैं कि बादल पर गोली गोल्डन टेंपर के गेट पर चलाई गई। घटना के समय बादल वहां सेवादारी कर रहे थे। आसपास मौजूद लोगों की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई।
पुलिस हिरासत में हमलावर
लोगों ने हमलावर को दबोच लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया है। उसके पास से पिस्तौल भी बरामद कर ली है। आरोपी का नाम नारायण सिंह चौरा बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि आरोपी बब्बर खालसा इंटरनेशनल का पूर्व सदस्य है। सुखबीर सिंह बादल पर हमले की सभी दलों के नेताओं ने निंदा की है। पुलिस गहराई से जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें: UP: ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट-सुरक्षा बढ़ी
UP: ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट-सुरक्षा बढ़ी
