Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी उपचुनाव: 9 सीटों पर 49.32% मतदान, कुंदरकी में सबसे ज्यादा वोटिंग, गाजियाबाद फिसड्डी

UP by-election : 49.32% voting on 9 seats, highest voting in Kundarki, Ghaziabad lags behind

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज 9 सीटों के लिए हुए उप चुनाव में कुल 49.32% मतदान हुआ। इस दौरान कुंदरकी में सबसे ज्यादा 57.72% वोट पड़े। वहीं गाजियाबाद फिसड्डी साबित हुआ। गाजियाबाद में सबसे कम 33.3% ही मतदान हुआ। इस दौरान कई जगह छुटमुट घटनाएं भी हुईं।

Voting continues in UP, highest voting in Kundarki till 9 am at 13.59%

कुछ जगहों पर मतदाताओं ने पुलिस पर वोट न डालने देने का आरोप लगाया। आईडी कार्ड चेक करने का भी पुलिस पर आरोप लगा। सपा की शिकायत पर 7 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया। कुछ पुलिस कर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया गया।

UP by-election : 49.32% voting on 9 seats, highest voting in Kundarki, Ghaziabad lags behind

ये हैं विधानसभा सीटों का मतदान प्रतिशत

  1. कुंदरकी : 57.72%
  2. मीरापुर : 57.12%
  3. कटेहरी : 56.9 %
  4. करहल : 54.1%
  5. मझवां : 50.41%
  6. सीसामऊ : 49.13%
  7. फूलपुर : 43.44%
  8. गाजियाबाद  : 33.3%
  9. खैर : 46.36%

ये भी पढ़ें : यूपी : चुनाव आयोग ने 7 पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड, मतदाताओं को जांचने का मामला