Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बड़ा हादसा, दो छात्रों की मौत-चार घायल, दो की हालत गंभीर

Accident in Banda two students died

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कुछ दिन पहले बाइकों की टक्कर में 2 युवकों की मौत की घटना लोग भूले नहीं थे। इसी बीच ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा और हो गया। दो बाइकों की तेज रफ्तार में हुई टक्कर में दो छात्रों की जान चली गई। चार युवक घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर है। हादसा बांदा के मर्का थाना क्षेत्र में हुआ।

एक हाईस्कूल और दूसरा IIT का छात्र

जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र के पिडांरन गांव के रामनरेश पटेल के बेटे अभय (18) अपने साथी नरेंद्र (19) निवासी भुजरख तथा आदित्य (25) के साथ निमंत्रण में गए थे। बताते हैं कि बीती रात तीनों बाइक से वापस आ रहे थे। रास्ते में पिंडारन गांव के पास उनकी दूसरी बाइक से तेज रफ्तार में

बांदा के बैडमिंटन खिलाड़ी विष्णुकांत खेलो इंडिया में चयनित

टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर मर्का के ही अधाव गांव के संदीप (27) पुत्र अमित यादव, उनके पड़ोसी रामदास (19), स्वतंत्र यादव (24) सवार थे। आमने-सामने हुई तेज टक्कर में ये लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

4 घायल हालत में अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बबेरू स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अभय और संदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया। मृतक अभय हाईस्कूल के छात्र थे। वहीं आईआईटी कर रहे संदीप की लगभग 10 महीने पहले ही शादी हुई थी। पत्नी कोमल का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : कानपुर : नर्स से अस्पताल में रेप, संचालक मोहम्मद इम्तियाज गिरफ्तार