Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : 52 साल के किसान नंदलाल ने खुद को गोली से उडा़या, परिजनों ने बताई यह वजह..

in Banda Nandlal shot himself

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज शनिवार सुबह 52 साल के किसान नंदलाल ने खुद को गोली से उड़ा लिया। घटना से घर से लेकर गांव तक हड़कंप मच गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। घटना बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के बिछवाही गांव की है।

खेत पर काम कर रहा था बेटा तभी..

जानकारी के अनुसार वहां रहने वाले नंदलाल सिंह उर्फ पप्पू (52) ने सुबह गांव के बाहर खेत में लगे ट्यूबवेल पर पहुंचकर खुद को तमंचे से गोली मार ली। तभी पास में खेत पर काम कर रहे उनके बेटे विकास और गांव के बलदेव कुटार ने गोली की आवाज सुनी तो दौड़कर वहां पहुंचे।

Banda : सफाई कर्मियों की रंगोलियों ने सजा महाराणा प्रताप चौक, लोगों ने खूब सराहा

बताते हैं कि तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं। मृतक के बेटे विकास ने पुलिस को बताया है कि पिता नंदलाल शराब के लती थे। उनके पास 10 बीघा जमीन और घर भी था। नशे के चलते उन्होंने सब बेच डाला। अब भूमिहीन हो चुके थे। खेत में मजदूरी करके भरण-पोषण करते थे।

शराब के पैसे न देने पर दी जान

सुबह पिता ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे तो उसने देने से मना कर दिया था।  इसी कारण बाद में उन्होंने गोली मारकर जान दे दी। उधर, थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम से जांच कराई। थानाध्यक्ष ने कहा कि मृतक नशे का लती था। उसने तमंचे से खुद को गोली मारकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : बांदा : बाइकों की तेज टक्कर में दो युवकों की मौत-युवती समेत दो घायल