Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : गोवर्धन पूजा के दिन गौशाला पहुंचे आयुक्त-डीएम और पालिकाध्यक्ष, ऐसे की गौ सेवा..

Banda : Officers reached Gaushala on GovardhanPuja

समरनीति न्यूज, बांदा : आज गोवर्धन पूजा के दिन बांदा के आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने नगर के कान्हा गौशाला में पहुंचकर गौ पूजन किया। गौ पूजन के बाद गौवंशों को गुड़ और केला भी खिलाया। उनके साथ जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बासू भी मौजूद रहीं।

गौशाला में व्यवस्थाओं को भी जांचा

सभी ने गौ पूजन के बाद गोसेवा की। अधिकारियों ने गौवंशों के रखरखाव की स्थिति भी देखी। साफ-सफाई को भी जांचा। गौशालाओं में हरा चारा, भूसा, पशु आहार, स्वच्छ पेयजल, छांव सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान अंकित बासू, पशु चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Banda : सफाई कर्मियों की रंगोलियों ने सजा महाराणा प्रताप चौक, लोगों ने खूब सराहा 

Banda : सफाई कर्मियों की रंगोलियों ने सजा महाराणा प्रताप चौक, लोगों ने खूब सराहा