Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर : बुलंदशहर में सिलेंडर ब्‍लास्‍ट, 6 लोगों की मौत 10 घायल

6 people died in Bulandshahr cylinder blast

समरनीति न्यूज, लखनऊ : Bulandshahr Cylinder Blast : बुलंदशहर में घर में मरीज को लगाते समय ऑक्सीजन गैस सिलेंडर फट गया। इससे दो मंजिला मकान ढह गया। हादसे में दंपती समेत उनके दो बेटों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। उनका इलाज चल रहा है। घटना में देर रात तक बचाव कार्य चलता रहा। उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए शोक प्रकट किया। साथ ही अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि यूपी के बुलंदशहर में शटरिंग कारोबारी रियाजुद्दीन के घर अचानक सिलेंडर फट गया। इसके बाद तेज धमाके के साथ दो मंजिला मकान बिखर सा गया।

मृतकों में 3 महिलाएं शामिल

जिन 6 लोगों की मौत हुई है, उनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक दंपति और उनके दो बेटे भी शामिल हैं। बताते हैं कि रियाजुद्दीन के परिवार में 17 से 18 लोग रहते थे। इनमें से 10 घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि

ये भी पढ़ें : UP : महिला हेड कांस्टेबल से रेप, करवा चौथ मनाने घर जा रही थी पीड़िता

घटना रात करीब साढे 8 से 9 बजे के बीच हुई। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड, पुलिस, नगर निगम और मेडिकल टीम के साथ एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। सभी ने बचाव कार्य शुरू किया। चीख-पुकार के बीच 10 लोगों को सुरक्षित बचाकर अस्पताल भेजा गया। वहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना को लेकर इलाके में सन्नाटा सा पसरा हुआ है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।

ये भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में तनाव, जाम लगाने वाले 700 लोगों के खिलाफ मुकदमा