
समरनीति न्यूज, बांदा : राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मुलाकात की। सदर विधायक (बांदा) ने कहा कि मुख्यमंत्री से विकास से संबंधित कार्यों को लेकर बात हुई। सदर विधायक ने कहा कि शहर के चौराहों के सुंदरीकरण को लेकर भी चर्चा हुई। जिले में होने वाले कई विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन और जनहित के महत्वपूर्ण विषयों को रखा गया। सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद भी लिया।
ये भी पढ़ें : UP : भाजपा प्रदेश संगठन में चुनाव प्रक्रिया शुरू, महेंद्रनाथ समेत इन्हें जिम्मेदारी..
ये भी पढ़ें : बांदा के बेटे कृष्ण कांत द्विवेदी ने दिल्ली में किया नाम रोशन, रिसर्च फेलोशिप में 99.89% अंक..
