Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

UP : बांदा में विवाहिता को जिंदा जलाया, मौसेरे भाई ने की खौफनाक वारदात, वजह..

Cousin brother burns married sister alive in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। एक महिला पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया गया। उक्त महिला मायके में रह रही थी। घटना को महिला के मौसरे भाई ने अंजाम दिया। महिला देखते ही देखते आग का गोल बन गई। किसी तरह उसने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। कई टीमें आरोपी की तलाश में हैं।

महिला को ले जाना चाहता था साथ

महिला के विरोध से हैवान बन गया और उसे जिंदा जला दिया। यह भी कहा जा रहा है कि महिला को आरोपी कहीं साथ ले जाना चाह रहा था। इंकार करने पर उसे जिंदा जला दिया।

 ये भी पढ़ें : बांदा में बहू ने की थी सास की हत्या, अब ससुर ने भी तोड़ा दम

यह तय है कि उसने पूरी योजना के साथ इस खौफनाक वारदाक को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के पलरी गांव की रहने वाली 30 वर्षीय एक महिला की शादी शहर के एक मोहल्ले में हुई है।

3 बच्चों की मां महिला, पति से..

उनके तीन बच्चे भी हैं। कुछ दिनों से पति से अलग रह रही हैं। वह मायके में मां के पास रहने लगी थीं। बताया जा रहा है कि रविवार रात लगभग 8 बजे उनका मौसेरा भाई रामबाबू पुत्र संतोष निवासी बबेरू उसके घर पहुंचा। उसने महिला से रेप करने की कोशिश की। बताते हैं कि महिला के विरोध करने पर मौसेरा भाई हैवान बन गया। बोतल में लाए पेट्रोल को महिला पर उड़ेल दिया।

डाक्टर बोले, करीब 80% जली

इसके बाद आग लगा दी। आग की लपटों से घिरी महिला भागकर पास में नाले में जा कूदी। बताते हैं कि आरोपी वहां से भाग गया। पड़ोसियों ने किसी तरह महिला को नाले से निकाला।

फिर अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने बताया कि महिला 80 फीसदी जल गई हैं। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें लगाई गईं हैं। मामले की जांच की जा रही है।

 ये भी पढ़ें : बांदा में चाचा ने भतीजे को गोली से उड़ाया, आपसी विवाद में की वारदात