Sunday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दो महिलाओं की एक ही तरह गई जान, परिवारों में कोहराम..

Two woman died due to electric current in Banda
गीता देवी (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटों में अलग अलग जगहों पर करंट से एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के लोहरा गांव की गीता देवी (58) पत्नी जागेश्वर शनिवार दोपहर घर की सफाई कर रही थीं।

मटौंध और नरैनी क्षेत्र में हुईं घटनाएं

तभी नजदीक में रखा टेबल फैन छूने से वह करंट से चिपक गईं। उनके परिवार में दो बेटे और 3 बेटियां हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के चद्रनगर के रहने वाली बुधिया (80) पत्नी मुन्ना को बीता शाम हैंडपंप के पास लगे सपोर्ट तार से करंट लग गया। करंट की चपेट में आकर उनकी मौके पर मौत हो गई। काफी देर बाद नाती शिरोमणि ने देखा तो सबको घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

ये भी पढ़ें : बांदा में दर्दनाक हादसा, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम

ये भी पढ़ें : UP : बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था दरिंदा, तभी बंदरों का झुंड खी-खी करता पहुंचा और फिर..