समरनीति न्यूज, कानपुर : राष्ट्रीय मुक्केबाज सुबोध गुप्ता का शव आज कानपुर में चकेरी के पॉश इलाके कृष्णापुरम में उनके घर में मिला। बताते हैं कि वह घर में आजकल अकेले थे। उनकी पत्नी बेटे के पास बीते करीब 25 दिनों से अमेरिका गई हुई थीं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पत्नी की पति से शनिवार को आखिरी बार बात हुई। इसके बाद फिर पति का फोन नहीं उठा।
बेटे के पास अमेरिका गई हैं पत्नी, घर पर थे अकेले
पत्नी ने अनहोनी की आशंका होने पर पति के दोस्त को घर भेजा। इसके बाद लोगों को पता चला कि सुबोध का शव घर के बाथरूम में पड़ा है।
पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम के लिए परिजनों का
ये भी पढ़ें : नेम प्लेट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूपी सरकार को झटका
इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कृष्णापुरम के रहने वाले सुबोध (68) अपनी पत्नी संगीता के साथ रहा करते थे। उनके करीबी दोस्त एके कपूर का कहना है कि सुबोध राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाजी के खिलाड़ी रह चुके हैं। उनके दो बेटे हैं।
दोनों इंजीनियर बेटे रहते हैं बाहर
दोनों, उत्कर्ष और अरिहंत सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उत्कर्ष अमेरिका और अरिहंत बंगलूरू में जाब कर रहे हैं। चकेरी थाना प्रभारी अशोक दुबे ने प्रथम दृष्ट्या बाथरूम में पैर फिसलकर गिरने से मौत की आशंका जताई है। बाकी परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अनुमान है कि परिवार के लोग अमेरिका से कानपुर बुधवार तक पहुंच जाएंगे।
ये भी पढ़ें : अमरोहा में सास की दवा के बहाने होटल में प्रेमी से मिलने पहुंची महिला, छापे में 8 जोड़े आपत्तिजनक हाल में..