मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में तगड़े झटके के बाद भाजपा आने वाले उप चुनावों को लेकर नई रणनीति बनाने में जुटी हुई है। इसी क्रम में लखनऊ में रविवार को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियां भी तेजी से जारी हैं। लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद होने वाली प्रदेश कार्य समिति की यह बैठक बेहद खास है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होने आ रहे हैं।
उप चुनाव से पहले नेताओं-कार्यकर्ताओं में भरा जाएगा उत्साह
आशियाना स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में प्रदेश कार्य समिति की यह बैठक आयोजित होगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया जाएगा। साथ ही नई रणनीति पर चर्चा होगी।
चुनाव से पहले सभी कील-कांटे दुरुस्त करने में जुटी पार्टी
पार्टी सूत्रों का कहना है कि बैठक में पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का संबोधन होगा। इसके बाद महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह आगामी कार्ययोजना और अभियानों के बारे में जानकारी साझा करेंगे। जल्द ही उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर (पढ़ना जारी रखें)..
UP : भाजपा की हार के 3 कारण, अहंकार-उपेक्षा और भीतरघात, राष्ट्रीय महामंत्री BL संतोष की बैठक
उप चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए नई रणनीति के तहत काम होगा। निराश कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह जगाया जाएगा। चुनाव से पहले सभी कील-कांटे दुरुस्त किए जाएंगे। उप चुनाव में (पढ़ना जारी रखें)..
UP : कांग्रेस का होर्डिंग, ‘100 रुपए से कम में दाल लेनी हो तो मंत्री सूर्य प्रताप से करें संपर्क’..
ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा जाएगा। इसके लिए प्रभावी चुनावी रणनीति अपनाई जाएगी। इस बैठक में प्रदेश से 3 हजार पदाधिकारी हिस्सा लेने वाले हैं। इनमें सांसद-विधायक और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला पंचायत अध्यक्षों के अलावा ब्लाक अध्यक्ष व अन्य शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें : हाथरस भगदड़ : पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 1 लाख ईनाम