समरनीति न्यूज, कानपुरः रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर क्षेत्र का वार्षिक चुनाव सोमवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान रोडवेज बस स्टेशन, चुन्नीगंज में पूरा चुनाव कार्यक्रम हुआ। इस दौरान इलाहाबाद और झांसी से आए प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक मान सिंह और प्रबल प्रताप सिंह की देख-रेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान सर्वसम्मत से कानपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष अरविंद कुरील को चुना गया।
रोडवेज यूनियन का चुनाव बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न
जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयचंद प्रकाश, क्षेत्रीय मंत्री सुरेन्द्र सिंह व प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर वीएस बाजपेई को चुना गया। इस दौरान 23 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इनको भी मिली है जिम्मेदारियां
साथ ही 4 सदस्यीय संरक्षक व 6 विशेष आमंत्रित सदस्य भी प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षकों की उपस्थित में आम सहमति से बनाए गए। अरविंद कुरील क्षेत्रीय अध्यक्ष रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर क्षेत्र बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः शरारती तत्वों ने दो सपा महिला नेताओं के फर्जी अश्लील वीडियो व फोटो की वायरल