Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

UP : जिस महिला को डाक्टर ने बताया मृत, उसने अंतिम संस्कार से पहले घर पर पी चाय, चौंकाने वाली खबर..

Breaking : 17 year old girl hanged in Banda

समरनीति न्यूज, फिरोजाबाद : कभी-कभी इंसान की जिंदगी में कुछ चमत्कार सभी चौंका जाते हैं। ऐसा ही एक मामला फिरोजाबाद जिले में सामने आया। एक महिला मौत के बाद भी जी उठीं। डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। रिश्ते-नातेदार उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए। परिवार के लोग महिला को मृत समझकर घर ला ही रहे थे कि रास्ते में महिला अचानक जाग उठीं और बातचीत करने लगीं। इसके बाद परिवार के लोगों ने उन्हें घर लाकर चाय पिलाई। हालांकि बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। बाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

अगले दिन दम तोड़ा, फिर हुआ अंतिम संस्कार

मामला फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव विलासपुर से जुड़ा है। वहां रहने वाले सुघर सिंह की पत्नी हरिभेजी (81) की तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने उन्हें 23 दिसंबर को फिरोजाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित करते हुए घर ले जाने को कहा।

ये भी पढ़ें : बांदा में दिल दहला देने वाली घटना, स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कई किलोमीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत-धू-धूकर जले..

अस्पताल से परिवार के लोग घर के लिए निकल पड़े। इसी दौरान रास्ते में मक्खनपुर के पास गाड़ी को झटका लगा और महिला की सांसें लौट आईं। उन्हें उल्टी आई और फिर होश भी आ गया। परिजन उनको सीधे घर ले गए। खुशी से सभी ने उनको चाय पिलाई। हालांकि, बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हरिभेजी के बेटे सुग्रीव यादव ने मामले की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें : समरनीतिन्यूज Dear Doctor : क्या चेचक में है निमोनिया का भी है खतरा, कौन सा लें कफ सिरप ? पढ़िए डाक्टर की बात