समरनीति न्यूज, बांदा : राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के शुभ अवसर पर सोमवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला इकाई की कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न हुई। यह बैठक टीचर्स सोसाइटी मुख्य पोस्ट आफिस के सामने बांदा में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला संरक्षिका जयंती सिंह ने की। संचालन सुगंधा अग्रवाल महामंत्री ने किया। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही ब्लाकों की कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा हुई।
सभी पाधिकारियों ने लिया संकल्प
प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या के निर्देशन में संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। जिला अध्यक्ष श्रीमती सुधा सिंह ने कार्यकारिणी की घोषणा कर शपथ दिलाई।
ये भी पढ़ें : देखें Photos : गुजरात के मोरबी में ब्रिज हादसे में 141 से ज्यादा लोगों की मौत, कंपनी पर गैरइरादतन हत्या का केस
जिला अध्यक्ष के अलावा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतू कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष पूनम वर्मा, संजना तिवारी, संध्या, प्रज्ञा त्रिवेदी, रश्मि तिवारी, जिला महामंत्री सुगंधा अग्रवाल, जिलामंत्री नेहा यादव, जिला संयुक्त मंत्री अर्चना देवी वर्मा, जिला संगठन मंत्री कमलादेवी, शाहीन बेगम, दीपा भारती, जिला कोषाध्यक्ष रानी देवी सिंगरौल, जिला मीडिया प्रभारी नौरीन सआदत और सविता, रंजना, अर्चना आदि मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें : एक समोसा ऐसा भी ! वजन 8 किलो, कीमत 1100 रुपए, ये हैं अनोखी खासियतें..