समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में टाट मिल चौराहे पर एक बियर शाप पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मधु अग्निहोत्री के नाम से रजिस्टर्ड इस दुकान की शटर का ताला तोड़ा। इसके बाद वहां रखी नगदी और कुछ बोतले ले गए हैं। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी दुकानदार को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। हालांकि, चोर क्या ले गए हैं, पुलिस इसकी पूरी जानकारी करने में जुटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर आसपास के दुकानदारों में भी असुरक्षा का भावना घर कर गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों का पता लगाया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटैज भी खंगाल रही है।
ये भी पढ़ें : कानपुर : द फुटकार दवा व्यापार मंडल के निशुल्क हेल्थ कैंप में सैंकड़ों मरीजों का इलाज