Saturday, October 31सही समय पर सच्ची खबर...

इलाहाबाद में दो महिलाओं की धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या, सनसनी

समरनीति न्यूज, इलाहाबादः शहर में हुई दोहरे हत्याकांड की एक घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। दोहरा हत्याकांड में मारी जाने वाली दोनों महिलाएं हैं। दोनों की धारदार हथियार से नृशंस ढंग से हत्या की गई है।

हत्यारों ने घर में घुसकर महिलाओं की हत्या की है। हत्या की यह वारदात जिले के थरवई थाना क्षेत्र के इस्माइलगंज गांव में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं घटना की छानबीन शुरू कर दी है। परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।