Monday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

अचानक गंगाघाट-उन्नाव स्टेशन पहुंचे डीआरएम तो हुआ कुछ ऐसा कि..

प्रतिकात्मक फोटो

समरनीति न्यूज, उन्नाव: रेलवे डीआरएम सतीश कुमार ने आज उन्नाव व गंगाघाट रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। इससे रेलवे अधिकारियों में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि आज सुबह डीआरएम लखनऊ से गंगाघाट पहुंचे। वहां की काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। डीआरएम ने दस्तावेज खंगाले और टिकटों के वितरण की भी जांच की। बताया जाता है कि कुछ गड़बड़ी भी मिली है लेकिन अधिकारिक रूप से रेलवे अधिकारी अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं।