समरनीति न्यूज, ब्यूरो : बुंदेलखंड के महोबा जिले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्रकूट पहुंच चुके हैं। वहां उन्होंने रसिन बांध का लोकार्पण किया। इसके बाद खुद अपनी एक सेल्फी भी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी मंच पर पहुंचे। वहां मौजूद हजारों लोगों ने उनका नारे लगाकर जोदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी ने हाथ हिलाकर विशाल जनसमुदाय का अभिवादन स्वीकार किया ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।
कुछ ऐसा रहा सीएम योगी का कार्यक्रम
आज बुधवार सुबह करीब 11 बजे सीएम योगी चित्रकूट के चौधरी चरण सिंह रसिन बांध सिंचाई परियोजना स्थल पर हेलीकाप्टर से पहुंचे। जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह, प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद, विधायक और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहां से सीएम पास के पार्क में स्थित शिव मंदिर गए। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कराया गया।
फिर सीएम योग ने 140.20 करोड़ लागत वाली बेहद महत्वपूर्ण रसिन बांध परिजनों का स्वागत किया। बताते हैं कि इस बांदा परियोजना से क्षेत्र के 17 गांवों में 17 गांवों के हजारों किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।
ये भी पढ़ें : खास खबर : 10 मार्च को बांदा में CM योगी, ये है पूरा कार्यक्रम..