Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के बबेरू में बहुप्रतीक्षित औगासी पुल पर नारियल फोड़कर बोले PWD मंत्री, चालू होने में 6 महीने..

PWD Minister of State Chandrika Prasad inspected Augassi bridge of Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : लंबे समय से निर्माणाधीन बांदा के बबेरू के औगासी पुल के जल्द ही दिन बहुरेंगे। ऐसी संभावना है। यूपी के पीडब्ल्यूडी के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय आज शनिवार को वहां पहुंचे। उन्होंने पुल का निरीक्षण किया, नारियल भी फोड़ा। कहा कि छह माह के अंदर इसपर गाड़ियां रफ्तार भरने लगेंगी। ये बातें पीडब्लूडी राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहीं। वह शनिवार को अधूरे पड़े औगासी पुल का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने काम के बारे में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। साथ ही जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।

छह महीने में शुरू होने की बात कही

पीडब्लूडी राज्यमंत्री उपाध्याय और क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने औगासी पुल के निरीक्षण के दौरान नारियल भी फोड़ा। हालांकि, पुल चालू होने में अभी लगभग 6 महीने और लगने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण की सभी अड़चनें समाप्त हो गईं हैं। अब 6 करोड़ का बजट आवंटित होने के साथ ही 6 महीने के भीतर पुल चालू हो जाएगा।

धन आवंटित, जल्द पूरे होंगे अधूरे काम

बताया कि सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष निरंजन ने निर्माण पूरा करने के लिए करीब 13 करोड़ की जरूरत बताई थी। सरकार ने 5 करोड़ 36 लाख धन आवंटित कर दिया है। बताते चलें कि बांदा का यह महत्वपूर्ण वर्ष 2011 से बन रहा है। सरकारें बदलती रही, लेकिन पुल बनने की रफ्तार पर कोई खास असर नहीं पड़ा। इस पुल के बनने से बबेरू समेत पूरे क्षेत्र को कानपुर जाने के लिए काफी आसानी हो जाएगी। उनको बांदा आकर कानपुर नहीं जाना होगा, बल्कि वहीं से सीधे कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें : Update : बुंदेलखंड से अयोध्या कारसेवा को जाएंगे भक्त : सीएम योगी