Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में तीन और पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

समरनीति न्यूज, लखनऊः शासन ने गुरूवार को तीन और पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इनमें प्रवीण कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, एलआईयू, इलाहाबाद से सीओ कुम्भ मेला (इलाहाबाद) बनाया गया है। गाजीपुर जिले में तैनात पुलिस उपाधीक्षक को एटीसी (स्पाट) लखनऊ, के पद पर स्थानांतरित किया गया है। मेरठ में पीटीएस में तैनात महिला पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानवती तिवारी को इलाहाबाद एलआईयू में तैनाती दी गई है।

शासन से जारी पुलिस यूपी के तीन उपाधीक्षको की तबादली सूची।