Tuesday, May 14सही समय पर सच्ची खबर...

Kanpur Bikru Case : विकास दुबे की पत्नी ऋचा के खिलाफ FIR

Kanpur Bikru Case : FIR against Vikas Dubey's wife Richa

समरनीति न्यूज, कानपुर : बिकरू केस में कानपुर पुलिस ने विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विकास के पिता, भाई और बहू समेत 18 अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है।

फर्जी कागजात पर शस्त्र लाइसेंस लेने का आरोप

गैंगस्टर विकास की पत्नी ऋचा पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी आईडी से मोबाइल सिम के साथ ही फर्जी कागजात लगाकर शस्त्र लाइसेंस भी लिए हैं। यह एफआईआर कानपुर के चौबेपुर थाने में हुई है। बताया जाता है कि पुलिस ने फर्जी शपथ पत्र पर शस्त्र लाइसेंस और मोबाइल सिम लेने के आरोप में IPC की धारा 419, 420, 465, 467, 468 के तहत मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें : विकास दुबे का कानपुर के भैरव घाट में अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटा, एक रिश्तेदार रहा मौजूद