Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर प्रेमिका के पिता को गोली मारी, रेफर

Youth shot dead in ground dispute in Banda
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : जिले में हुई एक वारदात में सिरफिरे आशिक ने अपनी कथित प्रेमिका के पिता को घर में घुसकर गोली मार दी। गोली की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। आरोपी वहां से साथियों के साथ भाग निकला। घायल को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दो की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। यह वारदात कमासिन थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि ग्राम महेड़ के रहने वाले श्यामसुंदर मिश्रा (55) की बेटी पूजा के पति की मौत करीब 3 साल पहले हो गई थी।

बच्चों को ले जाने पर हुआ विवाद

शादी मध्यप्रदेश के नयागांव के रहने वाले लाला तिवारी से हुई थी। पति की मौत के बाद पूजा अपने मायके आकर रहने लगी थीं। पूजा के दो बच्चे पहले पति से थे। बड़ी बेटी 6 साल की अंशिका और 3 साल का बेटा बउवा। बताते हैं कि पास के बिसंडी निवासी शीलू नाम के युवक से पूजा का प्रेम प्रसंग हो गया। बाद में दोनों साथ रहने लगे। हालांकि, बच्चे अपने नाना के ही घर में रह रहे थे।

ये भी पढ़ें : Big News Kanpur : जमीनी विवाद में युवक को पेट्रोल डालकर जलाया 

देर रात आरोपी शीलू अपने दो साथियों के साथ श्यामसुंदर के घर में घुसा और बच्चों को ले जाने लगा। इसपर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान शीलू ने श्यामसुंदर को गोली मार दी। इसके बाद अपने साथियों के साथ भाग निकला। थानाध्यक्ष रामाश्रय सिंह ने कहा कि श्याम सुंदर की पत्नी बेबी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हो गई है। वहीं बाकी की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें : लखीमपुर : सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़की निकली कोरोना पाॅजिटिव, पुलिस टीम में भी हड़कंप