समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत और रिया चक्रवर्ती से उनके रहस्यमय रिश्तों को लेकर हर कोई उलझन में है। ऐसे में रिया और महेश भट्टी की व्हाट्सएप चैट से गंदा खुलासा हुआ है। पता चला है कि सुशांत की मौत के बाद महेश भट्ट, रिया चक्रवर्ती के साथ लगातार संपर्क में थे।
इतना ही नहीं उनको खूब ज्ञान भी दे रहे थे। एक और बात इस चैट से साफ हो रही है कि रिया ने अपनी मर्जी से सुशांत का घर छोड़ा था। ऐसी कई और बातें इस चैट से खुलती नजर आ रही हैं।
वहीं महेश भट्ट की इस रहस्यमय घटना में इंड्री भी काफी अहम हो चुकी है। चैट से तो ऐसा ही लग रहा है कि महेश भट्ट दोनों के रिश्तों के बारे में सबकुछ जानते थे और उनकी मर्जी से ही रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था।
दरअसल, रिया और महेश भट्ट की वायरल हुई व्हाट्सएप चैट को इस पूरे मामले में टर्निंग प्वाइंड माना जा रहा है। दोनों की चैट से काफी खुलासे हुए हैं।
गुरुवार को भी महेश भट्ट और रिया की एक व्हाट्सएप चैट वायरल हुई थी जिससे साफ हो गया था कि महेश भट्ट की सलाह पर ही रिया ने सुशांत को छोड़ा और जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया।
शुक्रवार को दूसरी चैट से साफ हुआ कि रिया परेशान थीं और महेश उनको ज्ञान के साथ हिम्मत बंधा रहे थे।
रिया भी महेश के मैसेज पर जबरदस्त ढंग से रिएक्ट करती दिख रही हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं।
महेश भट्ट मैसेज में लिख रहे हैं कि तुमने जो किया वह बड़ी हिम्मत का काम है। महेश भट्ट ने लिखा है कि अब पीछे मुड़कर मत देखना। तुम बहादुर हो.. बहुत अच्छा।
ये भी पढ़ें : SSR : CBI ने रिया समेत इन 6 के खिलाफ दर्ज की FIR..
ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट का फैसला : Actor सुशांत सिंह केस की CBI जांच होगी