समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना संकट (Covid-19) के चलते बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय लोगों की सुरक्षा के लिए नई पहल करेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डा यूएस गौतम ने बताया कि विश्वविद्यालय के अतर्गत संचालित सभी 6 कृषि विज्ञान केंद्रों पर 1000 माॅस्क तैयार कराए जा रहे हैं। ये कृषि विज्ञान केंद्र बांदा, महोबा, झांसी, जालौन, हमीरपुर और ललितपुर में हैं। कुलपति गौतम ने बताया कि माॅस्क सभी कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा पूर्व में प्रशिक्षित महिला स्वयं सहायक समूह द्वारा बनाए जा रहे हैं।
कृषि विज्ञान केंद्रों पर बन रहे माॅस्क
कृषि विज्ञान केंद्रों एवं स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार माॅस्क सभी संबंधित जिलाधिकारियों को भेंट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे एक और जहां वैश्विक महामारी से बचने में सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी ओर स्वयं सहायता समूहों को रोजगार भी मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः अब बांदा कृषि विश्वविद्यालय देगा बुंदेलखंड के किसानों को दलहनी के उन्नतिशील बीज
इसी पहल की प्रेरणा के साथ कृषि विज्ञान केंद्र बांदा के अध्यक्ष डा. श्याम सिंह व समस्त स्टाफ द्वारा कुलपति को सात सौ मास्क भेंट किए गए हैं। यह माॅस्क पूर्व में केंद्र की वैज्ञानिक डा प्रज्ञा ओझा से प्रशिक्षण प्राप्त ग्रामीण युवतियों द्वारा बनाए गए हैं। बताते हैं कि बाकी मास्क एक या दो दिन में तैयार कर लिए जाएंगे। माॅस्कों का वितरण विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से किसानों को भी किया जाएगा। यह भी बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा मेन गेट पर सेनेटाइजिंग टनल बनवाया गया है।
ये भी पढ़ेंः Good News: बांदा आयुक्त और परिवार की कोरोना (Covid-19) जांच रिपोर्ट निगेटिव