समरनीति न्यूज, डेस्कः आज शुक्रवार तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर 17 मजदूरों की मौत हो गई। ये सभी मजदूर जलगांव में स्थित आयरन फैक्ट्री में काम करते थे और औरंगाबाद से मध्यप्रदेश के लिए चली विशेष ट्रेन को पकड़ना चाहते थे। इसके लिए पैदल चलकर भूसावल पहुंच रहे थे। बताया जाता है कि वहां करीब 45 किमी सभी पैदल रेलवे ट्रैक पर चले। इसके बाद थककर ट्रैक पर ही सो गए।
शुक्रवार सुबह 5.22 को हुआ हादसा
गहरी नींद में इन सभी को आज शुक्रवार सुबह करीब 5.22 मिनट पर वहां से गुजरी माल गाड़ी ने रौंद दिया। इससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया है। उन्होंने लिखा कि वह इस घटना से काफी दुखी हैं।
उन्होंने कहा कि वह घटना से बेहद दुखी हैं। रेल मंत्री को जरूरी कदम उठाने और मदद को कहा गया है। औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक मोक्षदा पाटिल का कहना है कि सभी मृतक मजदूर भूसावल से विशेष ट्रेन पकड़कर एमपी लौटना चाहते थे। ये सभी मध्यप्रदेश के शहडोल के रहने वाले थे। यह दर्दनाक हादसा करमाड पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुआ। घटना पर को लेकर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि आज सुबह दुखद हादसा हुआ। इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।
ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः कानपुर पुलिस लाइन सील, आरआई-LIU इंस्पेक्टर व सिपाही को कोरोना
ये भी पढ़ेंः राहत की खबरः बांदा पहुंची सूरत में फंसे मजदूरों की स्पेशल ट्रेन