समरनीति न्यूज, डेस्कः जिले में आज दोपहर एक महिला ने लुटेरे को सबक सिखाने में ऐसी बहादुरी दिखाई कि हर कोई उसकी चर्चा कर रहा है। रास्ते में महिले से जेवर लूटने वाले लुटेरे से महिला ने बराबर का लोहा लिया। उसने लुटेरे को बराबर की टक्कर दी। इतना ही नहीं विरोध में हुई हाथापाई में महिला ने लुटेरे के हाथ का अंगूठा मुंह से काटकर अलग कर दिया। दूसरी ओर इसके बावजूद लुटेरा कटा हुआ अंगूठा छोड़कर महिला के जेवर लेकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना सीतापुर जिले की है।
महिला से झुमके-चेन लूट के दौरान घटना
बताते हैं कि बुधवार को सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र में बसंतापुर गांव की रहने वाली एक महिला घर से खेत काम के लिए जा रही थी।
महिला का नाम रामदेवी पत्नी विक्रम है। वह खेत पर जाते वक्त रास्ते में पहुंची ही थीं कि तभी एक साइकिल सवार लुटेरे ने उनको रोक लिया। इसके बाद उनके गले में पड़ी माला और कानों के कुंडल खींच लिए।
ये भी पढ़ेंः अपडेटः सीतापुर में गैस लीक से मरे 7 में 5 एक परिवार के, कानपुर के थे मूल निवासी
जेवर छिनता देख महिला ने बहादुरी दिखाई और लुटेरे से टक्कर लेते हुए उसे पकड़ लिया। दोनों में हाथापाई होने लगी। गांव के मुख्तार नाम के व्यक्ति के खेत के पास हुए इस वाक्य में लुटेरे ने महिला को मारापीटा भी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
पुलिस ने शुरू की लुटेरे की तलाश, रिपोर्ट दर्ज
इसी दौरान महिला ने लुटेरे के हाथ का अंगूठा मुंह से काटकर अलग कर दिया। घबराया सा लुटेरा महिला को धकेलते हुए लूट का जेवर लेकर भाग निकला। हालांकि, लुटेरा अपना कटा अंगूठा वहीं छोड़ भागा। दिनदहाड़े हुई इस घटना की जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो भागकर वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अंगूठा कटा होने के कारण लुटेरा ज्यादा दिन तक पुलिस से छिप नहीं पाएगा। उधर, गांव में महिला की बहादुरी की खूब चर्चा हो रही है।
ये भी पढ़ेंः अपडेटः थानाध्यक्ष ने थाने में फांसी लगाई, महकमे में हड़कंप
ये भी पढ़ेंः यूपी के पांच खनिज अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश, भ्रष्टाचार के हैं गंभीर आरोप