समरनीति न्यूज, डेस्कः हैदराबाद के तेलंगाना में एक 27 साल की महिला डाक्टर से गैंगरेप के बाद उसे जलाकर मारने वाले चारों आरोपी आज तड़के सुबह पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। बताते हैं कि पुलिस चारों को क्राइम सीन क्रिएट करने के लिए मौके पर लेकर गई थी। वहां चारों ने पुलिस पर हमला किया। जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की और चारों मारे गए। वहीं इस मामले में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। बड़ी संख्या में लोग खुशियां मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की जमकर सराहना की। वहीं कई हस्तियों ने भी इसका समर्थन किया। वहीं कई लोगों ने गलत भी ठहराया है।
27 नवंबर को की थी चारों ने दरिंदगी
बताते चलें कि 27 नंवबर को चारों दरिंदों ने एक 27 साल की महिला डाक्टर को अगवा करने के बाद उसके साथ गैंगरपे किया था। इसके बाद उन्हे जलाकर मार डाला था। महिला डाक्टर का शव अधजली हालात में पड़ा मिला था। चारों ने पहले उनकी स्कूटी पंचर की थी, बाद में उसे ठीक कराने के बहाने डाक्टर को अगवा कर लिया था।
मामले को लेकर पूरे देश में उबाल था। हर कोई गुस्से से भरा हुआ था और इन दरिदों के लिए मौत की सजा की मांग कर रहा था। यह घटना बुधवार रात टोलप्लाजा के पास हुई थी, जहां से महिला डाक्टर को चारों ने अगवा किया था। इसके बाद उनके साथ गैंगरेप किया। बाद में पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। बाद में पुलिस को उनका शव अधजली हालात में पड़ा मिला था।
यहां पढ़ें पूरी संबंधित खबरः महिला डाक्टर से गैंगरेप-मर्डरः मां बोली-आरोपियों को जिंदा जलाओ, वकील बोले-नहीं लड़ेंगे केस
यह भी पढ़ेंः हैदराबाद में महिला डाक्टर से गैंगरेप-मर्डरः एक आरोपी की मां बोली-बेटे को चाहे जिंदा जलाओ, चाहे फांसी दो