समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी के बलराम की रहने वाली एक महिला को विमान में लेबर पेन हुआ। इसके बाद डाक्टरों को जानकारी दी गई। बाद में डाक्टरों की देख-रेख में विमान के टॉयलेट में बच्चे का जन्म हुआ। इसके लिए विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बाद में जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। घटनाक्रम को लेकर यात्रियों में भी हलचल देखने को मिली। बहरहाल, सबकुछ ठीक-ठाक रहा।
डाक्टरों ने कराई डिलीवरी
बताया जाता है कि बलरामपुर के तुलसीपुर निवासी कमरुद्दीन शाह अपनी पत्नी के साथ मक्का मदीना उमरा करने गए थे। वहां से विमान से लौट रहे थे। इसी दौरान बीच सफर प्रसव पीड़ा हुई। उनकी पत्नी तुरंत टॉयलेट में गईं। इसकी सूचना फ्लाइट के क्रू मेंबर्स को दी गई। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ कराई गई। यात्री भी मामले को लेकर चिंतित दिखे।
ये भी पढ़ेंः अचानक जेट एयरवेज के विमान में यात्रियों की नाक और कान से बहने लगा खून, वापस उतरा विमान
यात्रियों को महिला और होने वाले बच्चों के स्वास्थ की चिंता रही। इसके बाद लखनऊ एटीसी को जानकारी दी गई। बाद में अपोलो मेडिक्स अस्पताल के डॉक्टर उमाकांत, डॉक्टर समायरा अली और अभिनव वहां पहुंचे। उन्होंने टॉयलेट के अंदर बच्चे की डिलीवरी कराई। मां और बच्चे को एंबुलेंस से अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल भेजा गया। वहां दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः विमान में पोर्न वीडियो देख रहा था भारतीय पायलट, FBI ने गिरफ्तार कर नीचे उतारा, वीजा भी किया रद्द