Friday, November 13सही समय पर सच्ची खबर...

अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले की नरैनी कोतवाली के गांव पिपरहरी के बाहर एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई है। शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ सुबह ही मौके पर जुट गई। गांव के चौकीदार ने नरैनी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन आसपास के दर्जनों लोगों की भीड़ भी उसकी पहचान नहीं कर पाई। बाद में पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया।

नरैनी कोतवाली प्रभारी प्रतिमा सिंह ने बताया है कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अपने स्तर से सभी प्रयास कर रही है। उधर, शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। लोगों का कहना है कि बदमाशों ने हत्या करके अज्ञात का शव यहां डाल दिया है ताकि उसकी पहचान न हो सके।