Monday, March 16सही समय पर सच्ची खबर...

मधुराज हास्पिटल के पीछे हांडा अमेज कार में शव और पिस्टल मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

समरनीति न्यूज, कानपुरः सोमवार सुबह करीब 11 बजे शहर के बेहद व्यस्तम पॅाश इलाके में हांडा अमेज कार में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव सिविल लाइन में मधुराज हास्पिटल के पीछे वाली जगह पर खड़ी कार में मिला है। इतना ही नहीं कार में शव के पास एक रिवाल्वर भी पड़ा मिला है।

पहचान करने में जुटी है पुलिस 

सीओ स्वरूप नगर और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस का कहना है कि मरने वाले व्यक्ति ने गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

संबंधित अपडेट खबरः कानपुर में मधुराज के पीछे बैंक के गार्ड से मांगी दो नाली बंदूक और खुद को उड़ाया, इलाके में सनसनी  

ये भी पढ़ेंः कानपुर के चकेरी में कुछ देर पहले युवक की गोली मारकर सरेआम हत्या, वारदात से इलाके में दहशत