Monday, October 27सही समय पर सच्ची खबर...

..जब बिना जानकारी अचानक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे मुजफ्फरनगर, डाक्टर से मिले

समरनीति न्यूज, डेस्कः बीते दिनों मुजफ्फरनगर एक कार्यक्रम के दौरान बुरी तरह घायल हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज बिना किसी पूर्व सूचना के ज्यादा लोगों को बताए यहां वर्धमान अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के उन्हीं, सर्जन मुकेश जैन से मुलाकात की, जिन्होंने उनकी उंगली कटने के बाद आपरेशन किया था। बताया जाता है कि इलाज को लेकर डाक्टर से उनकी बातचीत हुई। उनके मुजफ्फरनगर आने की सूचना इस बार बहुत ही कम लोगों को थी।

जानकारी होते ही जिलेभर के अधिकारी पहुंचे  

प्रदेश अध्यक्ष के मुजफ्फरनगर पहुंचने की जानकारी मिलते ही जिले के आला अधिकारी भी वहां पहुंचने लगे। मीडियाकर्मी भी वहां पहुंचे। हालांकि मीडिया से बात किए बिना ही स्वतंत्र देव वापस लौट गए। बताते चलें कि बीते दिनों एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा अध्यक्ष की उंगली कटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उनका आपरेशन मुजफ्फरनगर में ही हुआ था।

संबंधित खबर पढ़ेंः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव घायल, हाथ की उंगली कटने पर मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती..