Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

चांद का हुआ दीदार, देशभर में ईद आज 

ईद पर खरीददारी करतीं महिलाएं। (प्रतीकात्मक फोटो)

समरनीति न्यूज, लखनऊः चांद के दीदार होने के बाद अब शनिवार को देशभर में ईद मनाई जाएगी। शुक्रवार को मुस्लिम समाज की महिलाएं और बच्चों ने जमकर खरीददारी करते हुए ईद की खुशी मनाई। इस दौरान महिलाएं और पुरुष दोनों ही खरीददारी करते देखे गए। बड़ी संख्या में बच्चे भी अपने बड़ों के साथ बाजार में खिलौने और कपड़े खरीदते देखे गए। लखनऊ में बाजारों में रातभर खरीददारी हुई। उधर, राज्यपाल रामनाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नरायण दीक्षित ने प्रदेशभर के मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की बधाई दी है।