Thursday, November 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में रेल हादसा टला, झांसी पैसेंजर का कपलिंग पाईप टूटने से जाम हुए पहिए..

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

Banda railway station

समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आज उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब बांदा-झांसी पैसेंजर ट्रेन यहां पहुंची। बताते हैं कि इस दौरान ट्रेन का कपलिंग पाइप टूट गया और पहिए जाम हो गए। लेकिन चालक की समझदारी और रफ्तार कम होने की वजह से हादसा होने से टल गया। बताया जाता है कि ट्रेन संख्या 51808 बांदा-झांसी पैसेंजर सवारी गाड़ी आज रात करीब 8:13 बजे बांदा स्टेशन पर पहुंची। बताया जाता है कि यहां प्लेटफार्म नंबर 1 पर रुकने के दौरान दो डिब्बों के बीच लगने वाला कंपलिंग पाइप टूटने से पूरी ट्रेन के पहिए अचानक ब्रेक लगने से जाम हो गए।

तेज झटके के कारण इधर-उधर लुढ़के यात्री  

यह घटनाक्रम तेज झटके के साथ हुआ और इससे ट्रेन में कई यात्री झटने के कारण इधर-उधर लुढ़क गए। हालांकि किसी के चुटहिल होने की सूचना नहीं है। इसके बाद ट्रेन के गार्ड और ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर बीपी वर्मा को इसकी जानकारी दी। बताते हैं कि बाद में रेल कर्मचारियों ने इस दिक्कत को दूर किया और इस कारण ट्रेन लगभग 1 घंटे की देरी से रवाना हुई। बताया जाता है कि इस कारण कई अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी हल्का-फुल्का असर पड़ा। कर्वी से आने वाली इंटरसिटी को प्लेटफार्म नंबर-2 पर लेना पड़ा।

ये भी पढ़ेंः बांदा के बदौसा से खैराडा तक धूल उड़ाती 110 की स्पीड से दौड़ी इलेक्ट्रिक ट्रेन..