Monday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

नहीं रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर..

मनोहर पर्रिकर। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः गोवा से एक बेहद दुखी करने वाली खबर आ रही है। देश के पूर्व रक्षामंत्री एवं गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर नहीं रहे। उनका रविवार को 63 साल की उम्र में  निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर की बीमार से लड़ रहे थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तकलीफ और ज्यादा बढ़ गई थी। उनको परेशानी के चलते गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

अग्नाशय के कैंसर से थे पीड़ित 

वहां चिकित्सकों ने उनको ठीक करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीति, सिनेमा और खेल से जुड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री पर्रिकर सियासत में सादगी की बड़ी मिसाल थे। वह अग्नाश्य कैंसर से पीड़ित थे। उनका अमेरिका में भी इलाज हो चुका था।