Wednesday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

road accident
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए हादसे में ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने उसे बेहद गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जमालपुर के पास हादसा 

बताते हैं कि रज्जू (28) पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी सुतरखाना (शहर कोतवाली), बीती रात अपनी बाइक से ससुराल लामा गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में जमालपुर के पास ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक का कुछ पता नहीं चला है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में भाजपा नेता के होटल से महिला का लाखों की नगदी-जेवर भरा बैग चोरी, मचा हड़कंप