Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में फिर दौड़ी तबादलों की चुनावी रेलः 27 DIG और SSP हटे, पूर्वांचल-बुंदेलखंड-पश्चिम में बड़ा फेरबदल

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में IPS और IAS अधिकारियों के तबादलों की रेल सुपर फास्ट एक्स. की रफ्तार से दौड़ रही है। बीते तीन दिनों से जारी तबादलों का क्रम रविवार को भी जारी रहा। आज सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए बड़े पैमाने पर पुलिस महकमे में बदलाव किया।

यूपी में बीते 3 दिन से जारी है तबादलों का क्रम 

तबादलों के इस क्रम में पुलिस महानिरीक्षकों यानी DIG और SSP स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। कुछ को साइड लाइन कर दिया गया, जबकि कुछ को साइड लाइन से निकालकर मेन लाइन की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इनमें वे अधिकारी भी शामिल हैं जिनको कुछ दिन पहले ही हटाया गया था।

इन अधिकारियों के हुए तबादलेः

  1. संजीव गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या बनाए गए।
  2. सुजीत पांडे, पुलिस महानिदेशक जीएसओ, लखनऊ बनाए गए।
  3. मनोज तिवारी, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ बनाए गए।
  4. विजय भूषण, पुलिस उपमहानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं बनाए गए।
  5. आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाए गए।
  6. दिनेशपाल सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे लखनऊ बनाए गए।
  7. स्वामीनाथ पुलिस, अधीक्षक महोबा बनाए गए।
  8. कुंवर अनुपम सिंह, सेनानायक पीएसी, 23 वीं वाहिनी, मुरादाबाद बनाए गए।
  9. संतोष कुमार मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बनाए गए।
  10. अनिल कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ बनाए गए।
  11. अशोक कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं बनाए गए।
  12. अशोक कुमार, तृतीय पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय सूचना, बरेली बनाए गए।
  13. विरेंद्र कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर बनाए गए।
  14. शालिनी, पुलिस अधीक्षक आईटेक्स यूपी-100, लखनऊ बनाई गईं।
  15. माधव प्रसाद वर्मा, पुलिस अधीक्षक उन्नाव बनाए गए।
  16. हरीश कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस गोरखपुर बनाए गए।
  17. कैलाश सिंह, पुलिस अधीक्षक फतेहपुर बनाए गए।
  18. राहुल राज, पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी (लखनऊ) बनाए गए।
  19. स्वामी प्रसाद, पुलिस अधीक्षक जालौन बनाए गए।
  20. अरविंद चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर बनाए गए।
  21. स्वप्निल ममगई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा बनाए गए।
  22. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक हापुड़ बनाए गए।
  23. संकल्प शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, मुख्यालय लखनऊ बनाए गए।
  24. पंकज कुमार, पुलिस अधीक्षक बस्ती बनाए गए।
  25. दिलीप कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पीटीसी सीतापुर बनाए गए।
  26. विशंभर दयाल शुक्ला, पुलिस महा निरीक्षक बनाए गए।
  27. सुशील चंद्रभान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसआईटी कानपुर बनाए गए।

ये भी पढ़ेंः 22 जिलों के डीएम समेत 64 IAS अफसरों के तबादले, अमरोहा-बिजनौर, मुजफ्फरनगर-देवीपाटन में भी बदलाव