Tuesday, September 15सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में आग तापते वक्त और हमीरपुर में खाना बनाते समय महिलाएं झुलसीं

women burn in fire
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के मुचियाना मुहल्ले मे आग तापते समय एक महिला आग से झुलस गई। जानकारी के मुताबिक गायत्री जिसकी उम्र 55 वर्ष है आज सुबह घर मे आग ताप रही थी कि तभी अचानक गायत्री के कपङो मे आग लग गई। इससे वह बुरी तरह झुलस गई।

डाक्टर बता रहे हालत गंभीर

गायत्री को आग में जलता देखकर परिवार वालों ने किसी तरह आग बुझाई। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां डाक्टरों ने उसकी हालत गम्भीर बतायी है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ेंः बांदा में बुधवार को सड़क हादसों में दो बाइक सवारों की दर्दनाक ढंग से मौत, पति-पत्नी भी गंभीर घायल

वहीं दूसरी घटना हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के इचौली गांव की है। वहां सरोज (35) पत्नी मुल्लू घर में खाना बनाते समय संदिग्ध परिस्थितियों मेंआग से झुलस गई। सरोज को आग में जलता देख घर वालों ने आग बुझायी। बाद में बांदा जिला अस्पाताल लाकर भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।